पंजाब में कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है, और वह हैं राहुल गांधी: भूपेश बघेल
पंजाब में कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है, और वह हैं राहुल गांधी: भूपेश बघेल
चंडीगढ़, 13 जुलाई (भाषा) पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को लेकर जारी अंदरूनी खींचतान के बीच राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस का सिर्फ़ एक ही चेहरा है और वह राहुल गांधी हैं।
बघेल ने ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब के लोगों के मन में कोई ‘अगर-मगर’ नहीं है। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने लोकसभा चुनाव में किया था, पंजाब के मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पर भरोसा जता रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कांग्रेस पार्टी का सिर्फ़ एक ही चेहरा है और वह हैं राहुल गांधी जी।’’
बघेल के बयानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी और राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में चुनाव लड़ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहले के तौर-तरीकों से अलग होगा, जब कांग्रेस ने राज्य के नेताओं में से ही किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था।
वर्ष 2017 में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और भारी जीत हासिल की थी। अमरिंदर अब भाजपा में हैं। वह 2002 से 2007 तक भी कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं।
साल 2022 के पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले, कांग्रेस ने अमरिंदर की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था, नेकिन चुनाव में कांग्रेस 117 विधानसभा सीटों में से 18 सीट ही जीत पाई।
पिछले कुछ हफ़्तों से पंजाब कांग्रेस में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को लेकर उथल-पुथल मची हुई है।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


