राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने बेंगलुरु में किया प्रदर्शन

Ads

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने बेंगलुरु में किया प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - June 16, 2022 / 09:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बेंगलुरु, 16 जून (भाषा) राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राजभवन का घेराव करने के लिए एक रैली निकाली।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि पार्टी कांग्रेस नेताओं को ‘फंसाने की साजिश’ के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘हम जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम अपनी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए झूठे मामले में फंसाने की साजिश की निंदा करते हैं।’

बाद में, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे अनुरोध किया गया कि वह कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ चल रही सभी अवैध ईडी कार्यवाही को बंद कराएं और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने से न रोका जाए।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप