कांग्रेसियों की छोले भटूरे पार्टी से हिट हो गया चैना राम ,जानिए कौन है…
कांग्रेसियों की छोले भटूरे पार्टी से हिट हो गया चैना राम ,जानिए कौन है...
कल दिन भर कांग्रेस पार्टी के एक दिन के उपवास से ज्यादा चर्चा उनके नेताओं द्वारा खाये गए छोले भटूरे की रही। और इसी छोले भटोरे ने एक साधारण सी दुकान को असाधारण बना दिया वो भी सिर्फ एक दिन में। जी हाँ हम बात कर रहे हैं. पुरानी दिल्ली में स्थित उस रेस्तरां की जहां कांग्रेसियों ने एक साथ बैठकर ऐसी पार्टी की कि उनकी पार्टी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गयी।कल चैनाराम हलवाई की दुकान ने इतनी सुर्खियां बटोरी जो उसे लाखों के विज्ञापन पर भी नहीं मिलती .

आपको बता दे की ये दुकान 117 साल पुरानी है। जिसे 1901 में सिंधी व्यापारी नीचा राम ने अपने परिवार के साथ मिल कर शुरू की थी। और अब उनकी चौथी और पांचवी पीढ़ी इस दुकान को देखती है। इस दुकान की खासियत ये है की यहां बने देशी घी के व्यंजन हर किसी को अपनी ओर खींच लेते है। और शायद कल भी यही हुआ होगा जो कांग्रेसी उपवास से पहले मुखवास करने चले गए .
web team IBC24

Facebook


