कांग्रेस शांति, विकास की सबसे बड़ी दुश्मन है: हिमंत

कांग्रेस शांति, विकास की सबसे बड़ी दुश्मन है: हिमंत

कांग्रेस शांति, विकास की सबसे बड़ी दुश्मन है: हिमंत
Modified Date: March 2, 2024 / 08:36 pm IST
Published Date: March 2, 2024 8:36 pm IST

गुवाहाटी, दो मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘शांति और विकास का सबसे बड़ा दुश्मन’ करार दिया।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को ‘अराजकता और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई’ करार दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र के पक्ष में खड़े हैं।”

शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, “ये लोग (कांग्रेस) न केवल विकास के, बल्कि हमारी सभ्यता के भी सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे शांति व विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया, “ऐसे समय में जब भारत सभ्यता की जीत देख रहा है, अगर वे विकास का विरोध करते हैं, तो वे कैसे कह सकते हैं कि उन्हें भारत पसंद है? वे अराजकतावाद चाहते हैं और हमारे प्रधानमंत्री विकास चाहते हैं। यह चुनाव वास्तव में अराजकता और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में