कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया, सदन की बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा

Ads

कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया, सदन की बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 01:50 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे आगामी 16 से 18 अप्रैल तक होने वाली सदन की तीन दिवसीय बैठक के दौरान उपस्थित रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें।

पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए यह व्हिप उस वक्त जारी किया है, जब सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत हो रही इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से संबंधित संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लाने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे तीनों दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से लेकर स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें।

मुख्य विपक्षी दल का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में फायदा हासिल करने के मकसद से यह कदम उठा रही है।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को एक लेख में कहा कि महिला आरक्षण असल मुद्दा नहीं है, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन मुद्दा है क्योंकि यह खतरनाक और संविधान पर हमला है।

भाषा हक

हक वैभव

वैभव