नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। इस रफ्तार पर लगाम लगाने में वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन देश में वैक्स्सीन की कमी देखने को मिल रही है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
Read More News: देश की पहली Oxygen Express ट्रेन विशाखापट्टनम से महाराष्ट्र के लिए रवाना, कोरोना मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। ट्वीट कर लिखा कि यूएसए ने कोरोना वैक्सीन की एक डोज किसी भी दूसरे देश को सप्लाई नहीं की। जबकि भारत ने अब तक 5.5 करोड़ वैक्सीन की खुराक कई देशों को बांट दिया। क्या यही राष्ट्रवाद की नई परिभाषा है?
Read More News: भूपेश की मांग..एक हो दाम…केंद्र से पूछा- केंद्र-राज्य के लिए एक ही दर पर वैक्सीन उपलब्ध क्यों नहीं
उल्लेखनीय है कि देश में 1 मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण की शुरूआत होगी। चौथे चरण में 18 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस बीच सरकार ने वैक्सीन के दाम भी तय कर दिए हैं। जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस चल रही है।
Read More News: ऑक्सीजन पर क्यों बरपा है हंगामा…क्या इन ताबड़तोड़ व्यवस्थाओं को करने में देर हुई है?
अपनी सम्पूर्ण जनसँख्या को 7 बार पूर्णतः vaccinate करने की उत्पादन क्षमता वाले देश USA ने कोरोना vaccine के 1 dose को भी export नहीं किया।
वहीं हमारी सरकार अब तक 5.5 करोड़ से ज़्यादा vaccine के dose export कर चुकी है।
क्या यही राष्ट्रवाद की नई परिभाषा है ? pic.twitter.com/07eVZE6iW4
— Prof. Gourav Vallabh (@GouravVallabh) April 22, 2021
Read More News: मेडिकल बुलेटिनः छत्तीसगढ़ में आज 207 कोरोना मरीजों की मौत, 16750 नए संक्रमितों की पुष्टि