कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के पिता का कोविड-19 से निधन

Ads

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के पिता का कोविड-19 से निधन

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 10:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

अहमदाबाद, नौ मई (भाषा) गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के पिता का अहमदाबाद के एक अस्पताल में कोविड-19 के कारण रविवार को निधन हो गया।

पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पटेल से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल सवानी ने बताया, “ हार्दिक पटेल के पिता भरत पटेल का शहर के यूएन मेहता अस्पताल में रविवार को निधन हो गया, जहां उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा था।”

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप