कोरोना संक्रमण पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों, ट्वीट कर पूछा- 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार

कोरोना संक्रमण पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों, ट्वीट कर पूछा- 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार

कोरोना संक्रमण पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों, ट्वीट कर पूछा- 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 7, 2020 10:48 am IST

नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना कोरोना संक्रमितों के आं​कड़ों का एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। अब देश में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। देश में संक्रमण की स्थिति को लेकर सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा है ’20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार’।

Read More: इजरायल का बड़ा दावा! कोरोना वायरस के खात्मे के लिए बन गई ‘चमत्कारिक’ वैक्सीन

बता दें कि बीते 17 जुलाई को राहुल गांधी ने ट्वीट कर आशंका जताई थी कि अगर कोरोना का प्रसार इसी ​गति से देश में चलता रहा तो 10 अगस्त तक देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20,00,000 के पार हो जाएगा। राहुल गांधी की आशंका सच निकली और देश में संक्रमितों का आंकड़ा चार दिन पहले ही 20 लाख को पार कर गई।

Read More: रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को दवाईयों का ओवरडोज देने के आरोप, बिहार पुलिस ने दिया हलफनामा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि 10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।

Read More: 50 मुस्लिम परिवार के 250 सदस्यों ने छोड़ा इस्लाम, यज्ञ हवन करवाकर पहना जनेऊ, अपनाया हिंदुत्व

गौरतलब है कि देश में अब कोरोना वायरस के प्रसार की रफ्तार काफी तेज हो गई है और आज नौवां दिन है जब लगातार 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वेबसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20.25 लाख पहुंच गई है। 

Read More: बेरुत धमाके में 135 ने तोड़ा दम, जर्मन दूत की भी मौत, 5 भारतीय घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"