भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया, राहुल गांधी ने विदेशी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देकर कही ये बात…

भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया, राहुल गांधी ने विदेशी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देकर कही ये बात...

भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया, राहुल गांधी ने विदेशी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देकर कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 11, 2021 1:34 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अलग-अलग मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत अब लोकतांत्रिक देश नहीं रह गया है। अपने ट्वीट में एक विदेशी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला दिया।

Read More: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का हल्ला बोल, 12 को 40 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक सीएम हाउस का करेंगे घेराव

इससे पहले उन्होंने सीवर टैंक की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की मौत से जुड़ा आंकड़ा राज्यसभा में सरकार की ओर से पेश किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 2013 में बने मैला ढोने रोधी कानून का क्रियान्वयन करने में बुरी तरह विफल रही।

Read More: कई इलाकों में लगाया जा जाएगा सख्त लॉकडाउन, बैठक के बाद जारी होगा निर्देश, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ यह दिखाता है कि सरकार मैला ढोने विरोधी कानून-2013 को लागू करने में बुरी तरह विफल रही।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए अतिसक्रिय कदम उठाने की जरूरत है कि हमारे नागरिकों और हमारी सामूहिक राष्ट्रीय अंतरात्मा का अब आगे अपमान नहीं हो।’’

Read More: लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना जरूरी काम

गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को बताया कि 2015 से 2019 के बीच देश में सीवर टैंक की हाथ से सफाई करने के दौरान 389 लोगों की मौत हो गयी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक ढंग से सफाई करने के कारण हुई इन मौतों को लेकर 266 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"