Rahul Gandhi Visit Jharkhand : आज रांची जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी.. संविधान सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सीट शेयरिंग पर होगी फाइनल चर्चा
Rahul Gandhi Visit Jharkhand : राहुल गांधी झारखंड दौरे पर जाने वाले हैं। जहां वे रांची के शौर्य सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

रांची। Rahul Gandhi Visit Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रचार प्रसार तेजी से होने लगा है। NDA और INDIA गठबंधन के नेता जनता को साधने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, आज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड दौरे पर जाने वाले हैं। जहां वे रांची के शौर्य सभागार में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। संविधान सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के लोग हिस्सा लेंगे। वह 500 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर भी चर्चा करेंगे। हेमंत सोरेन से सीट शेयरिंग पर फाइनल चर्चा होगी।
झारखंड कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर अपडेट
सूचना के मुताबिक राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रत्याशियों के नाम की मुहर लगेगी। इसी दिन कांग्रेस महाराष्ट्र में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इधर, शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम की चर्चा की गयी।
चुनाव समिति के सदस्यों से सादे कागज में सभी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम मांगे गये। बैठक के नाम पर खानापूर्ति हुई। बैठक की औपचारिकता पूरी करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस अपने कोटे के प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Congress leader Rahul Gandhi will go to Ranchi today.. will address the Samvidhan Samman Sammelan

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm