Sudhanshu Trivedi on Sam Pitroda | Source: Wikipedia
नई दिल्ली। Sudhanshu Trivedi on Sam Pitroda: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने अब एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। उन्होंने कहा है कि भारत की तरफ से चीन को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने अमेरिका को भी घेरा है। इधर, भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमलावर हो गई है। इससे पहले भी पित्रोदा अपने बयानों को लेकर विवाद में रह चुके हैं।
पित्रोदा ने कहा, ‘मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को हमेशा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, क्योंकि अमेरिका का स्वभाव दुश्मन बताने का है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, जब सभी देश एक साथ आएं और टकराव न करें।’ दरअसल, उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया था।
सैम पित्रोदा के चीन के मामले में बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के चीन के साथ हुए करार का इजहार सैम पित्रोदा कर दिया है। सैम पित्रोदा ने कहा- चीन हमारा दुश्मन नहीं। कांग्रेस चीन की तारीख क्यों करती है। कांग्रेस का चीन से पुराना प्यार साफ दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी चीन को लेकर झूठ बोलते हैं। कई शक्तियां देश की प्रगति रोकने में लगी। देश के खिलाफ कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। राहुल गांधी चीन के प्रशंसक हैं। कांग्रेस ने गलवान में शहीदों का अपमान किया है। राहुल गांधी को सफाई देना चाहिए।