तिरुवनंतपुरम, सात मई (भाषा) केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में शीघ्र शुरू होने जा रही है।
राज्य विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन उपस्थित रहेंगे, जो बुधवार से तिरुवनंतपुरम में ठहरे हुए हैं।
इससे पहले आज वासनिक और माकन ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं वी एम सुधीरन, के. सुधाकरन, रमेश चेन्निथला और वी डी सतीशन के साथ चर्चा की।
विधायक दल की बैठक के बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन, रमेश चेन्निथला और एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल के नामों पर विचार किया जा रहा है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा