संकट में गहलोत सरकार, 20-25 विधायक नाराज, थाम सकते हैं भाजपा का दामन

संकट में गहलोत सरकार, 20-25 विधायक नाराज, थाम सकते हैं भाजपा का दामन

संकट में गहलोत सरकार, 20-25 विधायक नाराज, थाम सकते हैं भाजपा का दामन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 28, 2019 11:55 am IST

जयपुर: लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद पार्टी में अर्तकलह की बातें सामने आ रही है। वहीं, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां भी सरकार पर संकट मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस सरकार संकट में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि 20-25 विधायक सीएम अशोक गहलोत से नाराज चल रहे हैं और वे भाजपा में शमिल होने की मंशा बना रहे हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि ये जल्द ही कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैैं।

Gyandev Ahuja,BJP Rajasthan Vice President: I am not an official party spokesperson but I have heard that the BSP MLAs here are unhappy and so are 20-25 Congress MLAs. I don't want to comment further on this. pic.twitter.com/3LGyS9ZlNH
— ANI (@ANI) May 28, 2019

बीजेपी के नेता भवानी सिंह राजावत ने कांग्रेस में मची इस हलचल को लेकर तंज कसा है। भवानी सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की राज्य में जो स्थिति हैं, उसमें हमें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कांग्रेस खुद अपनी सरकार गिराने पर तुली है। मुझे लगता है कि अगर इसी तरह कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी रहा तो कांग्रेस अल्पमत में आ जाएगी और सरकार खुद गिर जाएगी।

Bhawani Singh Rajawat, Rajasthan BJP: The condition of Congress in the state is such that we don't need to work hard, Congress itself is making efforts to topple its own govt.I think if resignations continue the day is not far when Congress will become minority & govt might fall. pic.twitter.com/0cChQjWe4O
— ANI (@ANI) May 28, 2019

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तगड़ा झटका लगा है। टीएमसी के दो, सीपीएम के एक विधायक सहित 50 पार्षदों ने भाजपा में प्रवेश किया है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रवेश दिलाया है। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा हैै कि देश में 7 चरणों में चुनाव हुए हैं, अब देखिए 7 चरणों में अन्य दलों के नेता भाजपा में प्रवेश करेंगे।

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"