Karti Chidambaram on Emergency: ‘पीछे देखकर कार चलाना बंद करो…’, इमरजेंसी पर बोले कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम
Congress MP Karti Chidambaram on Emergency: ‘पीछे देखकर कार चलाना बंद करो…’, इमरजेंसी पर बोले कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम

Karti Chidambaram on Emergency
Congress MP Karti Chidambaram on Emergency: नई दिल्ली। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर NDA के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि 1975 से अब तक गंगा में बहुत पानी बह चुका है। इंदिरा गांधी ने इस (आपातकाल) पर खेद जताया था। 1977 के चुनाव में वे हार गई थीं। भाजपा को अब पीछे की तरफ देखकर कार चलाना बंद कर देना चाहिए। यह काफी आश्चर्यजनक है कि सत्ता पक्ष क्यों विरोध कर रहा है। अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे विपक्ष में आ सकते हैं और हमें मौका दे सकते हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हम खुशी-खुशी इसे स्वीकार करेंगे। यह नया कार्यकाल शुरू करने का तरीका नहीं है। आपातकाल का मुद्दा खत्म हो चुका है। हमें आज संस्थाओं के गला घोंटने के बारे में बात करनी चाहिए। हमें हमेशा 45-48 साल पहले हुई किसी घटना पर ध्यान देने के बजाय इन चीजों पर बात करनी चाहिए।
#WATCH दिल्ली: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर NDA के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "1975 से अब तक गंगा में बहुत पानी बह चुका है। इंदिरा गांधी ने इस (आपातकाल) पर खेद जताया था। 1977 के चुनाव में वे हार गई थीं... भाजपा को अब पीछे की तरफ देखकर कार चलाना बंद कर… pic.twitter.com/gbaoxSOUTe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
बता दें कि राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के विपक्ष का नेता चुने जाने से सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा विपक्ष ऊर्जा से भर गया है। राहुल गांधी ने हमेशा इस सरकार को चुनौती दी है और पारदर्शिता के लिए लड़ाई लड़ी है।
Congress MP Karti Chidambaram on Emergency: विपक्ष की उम्मीदें बढ़ गई हैं। परंपरा रही है कि अगर अध्यक्ष बिना चुनाव के चुना जाता है, तो उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है। यह सरकार गठबंधन की सरकार है। एनडीए ने सरकार तो बना ली है लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। दो बड़े सहयोगियों की मदद से सरकार बनी है। भविष्य में क्या स्थिति बनेगी, यह कहना मुश्किल है।
जयपुर, राजस्थान: राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर सचिन पायलट ने कहा
▶️ "राहुल गांधी के विपक्ष का नेता चुने जाने से सिर्फ़ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा विपक्ष ऊर्जा से भर गया है।
▶️ राहुल गांधी ने हमेशा इस सरकार को चुनौती दी है और पारदर्शिता के लिए लड़ाई लड़ी… pic.twitter.com/4Xwn0PEM7J— IBC24 News (@IBC24News) June 26, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Congress MP Karti Chidambaram on Emergency

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm