शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- वर्तमाल हालात में राहुल गांधी कांग्रेस के संकट मोचक
शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- वर्तमाल हालात में राहुल गांधी कांग्रेस के संकट मोचक
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं वहीं, पूरा कांग्रेस उन्हें मनाने में लगा हुआ है। इसी बीच केरल तिरूअनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान सामने आया है। शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी सबसे सही व्यक्ति हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस की जो स्थिति है वो पास बैठकर घाव सहलाने का वक्त नहीं है। राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के लिए उसे खुद को तत्काल तैयार करना होगा।
इससे पहले शनिवार को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस की कमान गांधी परिवार से बाहर के लोगों के हाथ में सौपी जाए और पार्टी का पुर्नगठन किया जाए। हालांकि बैठक के सदस्यों ने राहुल गांधी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया था।
राहुल के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने बैठक में अपना मत रखते हुए कहा कि यह भाजपा की चाल है। इसलिए राहुल को उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस में बदलाव आया है। बताया यह भी जा रहा है कि इन सब मतों के बाद भी राहुल गांधी अपना पद छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि बीजेपी लंबे समय से इसे मुद्दा बनाती रही है कि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार की जागीर और निजी पार्टी है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/mTODlxK1OLs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


