Congress Parshad Expulsion Order: कांग्रेस के इतने पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित.. सामने आया था वीडियो, अब संगठन महासचिव ने जारी किया आदेश

Ads

मेघवाल ने आरोप लगाया था कि वार्ड 50 से टिकट नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ। उनके मुताबिक, उन्हें कार्यक्रम के दौरान एक तरफ बुलाया गया और इसके बाद उनके साथ पर मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 11:21 AM IST

Congress Parshad Expulsion Order || Image- Rajasthan Congress

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने दो पूर्व पार्षदों को निलंबित किया
  • छह साल के लिए पार्टी से बाहर
  • मेघवाल से मारपीट का कथित वीडियो सामने आया

बीकानेर: बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। (Congress Parshad Expulsion Order) पार्टी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विवाद

कांग्रेस के मुताबिक, यह घटना बीकानेर नगर निगम के वार्ड 50 के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हुई। मदन गोपाल मेघवाल की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पार्टी ने दोनों नेताओं पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोपों को गंभीरता से लिया। (Congress Parshad Expulsion Order) कांग्रेस के पत्र में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी शिकायत के आधार पर दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है।

टिकट को लेकर विवाद की बात आई थी सामने

घटना के बाद मेघवाल ने आरोप लगाया था कि वार्ड 50 से टिकट नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ। उनके मुताबिक, उन्हें कार्यक्रम के दौरान एक तरफ बुलाया गया और इसके बाद उनके साथ पर मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार

ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो

जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार

दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री

धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील

Q1. कांग्रेस ने किन नेताओं को छह साल के लिए निलंबित किया?

दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित किया गया।

Q2. दोनों नेताओं पर किस मामले में कार्रवाई हुई?

बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में कार्रवाई हुई।

Q3. मारपीट की घटना कहां हुई थी?

बीकानेर नगर निगम के वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान घटना हुई थी।