Two Thana Incharge Promotion Cancelled in Madhya Pradesh || Image- ibc24 news file
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में दो पुलिस निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द कर दी गई है। (Thana Incharge Promotion Cancelled) पुलिस मुख्यालय ने कोतवाली टीआई मुकेश शाक्य और मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की पदोन्नति निरस्त करते हुए दोनों को दोबारा निरीक्षक से उप-निरीक्षक बना दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दोनों अधिकारियों को टीआई की जिम्मेदारी संभाले अभी महज 49 दिन हुए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश से उनकी पदोन्नति रद्द कर दी गई। कार्रवाई के पीछे दोनों अधिकारियों से जुड़े आपराधिक प्रकरणों को वजह बताया गया है। मुकेश शाक्य भिंड कोतवाली के थाना प्रभारी थे, जबकि रविंद्र शर्मा मेहगांव थाने की कमान संभाल रहे थे। पदोन्नति रद्द होने के बाद दोनों अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को निरीक्षक पद से वापस उप-निरीक्षक पद पर कर दिया गया। (Thana Incharge Promotion Cancelled) विभागीय स्तर पर आपराधिक प्रकरणों और पदोन्नति से जुड़े नियमों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार
ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो
जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार
दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री
धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील