(SBI UPI Service Not Working/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: SBI UPI Service Not Working: अगर आप रोजाना पैसे भेजने, बिल भरने या ऑनलाइन खरीदारी के लिए SBI की UPI सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय बैंक ने बताया है कि 4 सितंबर 2026 की रात उसकी UPI सेवाएं कुछ समय के लिए (SBI UPI Service Not Working) उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक के मुताबिक, यह अस्थायी रुकावट तय मेंटेनेंस के कारण होगी। ऐसे में इस दौरान UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका कोई जरूरी ऑनलाइन पेमेंट इस के आसपास करना है तो पहले से इसकी तैयारी कर लेना सही रहेगा।
SBI के अनुसार, 4 सितंबर की रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक UPI सेवाएं अस्थायी रूप से (SBI UPI Service Not Working) बंद रहेंगी। यानी करीब 45 मिनट तक ग्राहक UPI के जरिए पैसे भेजने या दूसरे भुगतान से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे। बैंक इस दौरान अपने सिस्टम का जरूरी मेंटेनेंस करेगा। हालांकि, SBI ने यह भी कहा है कि अगर मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो UPI सेवा 1 बजे से पहले भी बहाल हो सकती है।
अगर आपको रात 12:15 बजे से 1 बजे के बीच (SBI UPI Service Not Working) किसी को पैसे भेजने हैं या कोई जरूरी बिल, ऑनलाइन शॉपिंग अथवा अन्य भुगतान करना है तो उसे पहले ही पूरा कर लेना समझदारी होगी। अचानक UPI काम नहीं करने पर परेशानी से बचने के लिए ग्राहक दूसरे डिजिटल पेमेंट विकल्प भी तैयार रख सकते हैं। SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ग्राहकों को इस अस्थायी सेवा रुकावट की जानकारी दी है। बैंक ने तय समय बताते हुए होने वाली असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद भी जताया है।
SBI ने ग्राहकों के लिए UPI Lite का विकल्प भी बताया है। बैंक के अनुसार, इस अवधि में UPI Lite के जरिए छोटे भुगतान किए जा सकते हैं। UPI Lite को खास तौर पर रोजाना के छोटे ट्रांजैक्शन के लिए बनाया गया है। इसमें 1,000 रुपये तक का भुगतान बिना UPI PIN दर्ज किए किया जा सकता है। वहीं, UPI Lite अकाउंट में अधिकतम 5,000 रुपये तक बैलेंस रखा जा सकता है।