रायपुर में 24-26 फरवरी को होगा कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन

रायपुर में 24-26 फरवरी को होगा कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन

रायपुर में 24-26 फरवरी को होगा कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन
Modified Date: January 2, 2023 / 09:51 pm IST
Published Date: January 2, 2023 9:51 pm IST

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा ) कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन आगामी 24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा जिसमें राजनीति और अर्थव्यवस्था समेत छह विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘ हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में रायपुर में पूर्ण अधिवेशन होगा। कांग्रेस ने अब फैसला किया है कि अधिवेशन 24 और 25 फरवरी को रायपुर में होगा। ‘

उन्होंने बताया कि इस पूर्ण अधिवेशन में राजनीति, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय मामले, किसान एवं कृषि, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण, युव शिक्षा एवं रोजगार पर विस्तृत चर्चा होगी।

मल्लिकार्जुन खरगे के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्ण अधिवेशन हो रहा है। इसमें उनके निर्वाचन पर औपचारिक रूप से मुहर लगेगी तथा नयी कार्य समिति के गठन की शुरुआत होगी।

कांग्रेस का पिछला पूर्ण अधिवेशन 2018 में दिल्ली में हुआ था।

भाषा हक माधव

माधव


लेखक के बारे में