तेलंगाना : कांग्रेस ने 20 जुलाई को तेलंगाना में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा स्थगित की
तेलंगाना : कांग्रेस ने 20 जुलाई को तेलंगाना में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा स्थगित की
हैदराबाद, 18 जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की 20 जुलाई को तेलंगाना में होने वाली एक जनसभा भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्थगित कर दी गई है।
पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव इस जनसभा के दौरान पार्टी में शामिल होने वाले थे। यह बैठक हैदराबाद से लगभग 160 किलोमीटर दूर महबूबनगर के पास कोल्लापुर में प्रस्तावित थी।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मल्लू रवि ने मंगलवार को कहा कि जनसभा की नयी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
पूर्व सांसद पी. श्रीनिवास रेड्डी इस महीने की शुरुआत में खम्मम शहर में आयोजित हुई एक रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस रैली में पार्टी नेता राहुल गांधी ने भाग लिया था।
श्रीनिवास रेड्डी और जुपल्ली कृष्णा राव ने जून में कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की थी।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


