राहुल गांधी ने अगले 24 घंटे को बताया बेहद अहम, नेता और कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की सलाह.. देखें

Ads

राहुल गांधी ने अगले 24 घंटे को बताया बेहद अहम, नेता और कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की सलाह.. देखें

  •  
  • Publish Date - May 22, 2019 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

दिल्ली। सियासी दिग्गजों के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम है। कल लोकसभा चुनाव 2019 के मतों की गिनती होनी है। गुरुवार को ईवीएम में कैद मत उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। लेकिन ठीक इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की सलाह दी है।

पढ़ें- वेगनआर को ट्रक ने मारी सामने से टक्कर, एक ही परिवार.

राहुल ने ट्वीट कर लिखा है कि अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण है। राहुल ने कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने की सलाह दी है। साथ ही एग्जिट पोल के नतीजों को फर्जी करार देकर पोल के दुष्प्रचार से बचने की सलाह दी है। राहुल ने कहा है कि आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

आपको बता दें गुरुवार सुबह सात बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। दोपहर तक रूझान सामने आ जाएंगे। लेकिन ठीक इसके पहले नेताओं की धड़कने तेजी से धड़कना शुरू कर दिया है। नेता परिणामों को लेकर बेताब हो रहे हैं। उन्हें तो बस आज रात जैसे-तैसे काटनी है।

पढ़ें- जोखिम भरा था गोगुंडा की पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर की लैं…

नक्सली इलाके के पहाड़ी में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का रेस्क्यू.. देखें