कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज- एक नई लाइन निकली है ‘गायब हो गया’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज- एक नई लाइन निकली है 'गायब हो गया'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज- एक नई लाइन निकली है ‘गायब हो गया’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 7, 2019 9:14 am IST

नई दिल्ली। पंजाब के मोगा में गुरुवार को कांग्रेस की कर्जमाफी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। जहां हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में पीएम मोदी ने गरीबी बढ़ाई है,और लोगों को बेरोजगार किया है, अगर हमारी सरकार आई तो हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे। RRS पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि RRS की विचारधारा एक दूसरे को लड़ाने की है। लेकिन हमारी विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 5 साल में बीजेपी सरकार ने 15 बिजनेसमैन के करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रूपए माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रूपया भी माफ नहीं किया गया है। वहीं पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है, लेकिन दूसरे राज्यों के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अगर आप दूसरे राज्यों के युवाओं से पूछेंगे की क्या करते हो? युवाओं का जवाब आएगा कि कुछ नहीं करते हैं।

राफेल डील से संबंधित दस्तावेजों के मामलों में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि एक नई लाइन निकली है और वह यह है कि ‘गायब हो गया’। उन्होंने कहा कि युवाओं का रोजगार गायब हो गया। डोकलाम मुद्दा गायब हो गया है। 15 लाख रुपये देने का वादा था और वह भी गायब हो गया।


लेखक के बारे में