कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव: पश्चिम बंगाल में 87 प्रतिशत मतदान
कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव: पश्चिम बंगाल में 87 प्रतिशत मतदान
कोलकाता, 17 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सोमवार को 87 प्रतिशत मतदान हुआ। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 543 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) में से 473 ने मतदान किया।
नेता ने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी अपना वोट डाला और यहां विधान भवन में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर नयी दिल्ली भेज दिया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी में शीर्ष पद के लिए मैदान में हैं। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।
भाषा सिम्मी संतोष
संतोष

Facebook


