Dadasaheb Phalke Award: 300 से ज्यादा फिल्मों का सफर, अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अनंत नाग, PM मोदी ने दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award: 300 से ज्यादा फिल्मों का सफर, अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अनंत नाग, PM मोदी ने दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award: 300 से ज्यादा फिल्मों का सफर, अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अनंत नाग, PM मोदी ने दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 16, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: September 16, 2026 6:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता को बड़ा सम्मान
  • मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई 

नयी दिल्ली: Dadasaheb Phalke Award हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में ‘‘मिंचिना ओटा’’, ‘‘हंसगीते’’, ‘‘अंकुर’’ और ‘‘मंथन’’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की। पांच दशकों के फिल्मी सफर में 250 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता अनंत नाग (78) रंगमंच की दुनिया की भी जानी-मानी शख्सियत हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान से 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नवाजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता को बधाई देते हुए कहा, ‘‘कई दशकों से उनके सहज अभिनय, उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और असाधारण कौशल ने भारतीय सिनेमा, विशेषकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जिस भी भूमिका को निभाया, उसमें एक अनूठी गहराई और प्रामाणिकता का संचार किया है।’’ उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह वास्तव में एक अत्यंत प्रतिष्ठित कलाकार के लिए पूरी तरह से एक सुयोग्य सम्मान है।’’

मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर, भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले एक शानदार सिनेमाई सफर के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।