Congress Rajya Sabha Candidate List: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी खोले पत्ते.. इस महिला नेत्री को बनाया राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार, पवन खेड़ा को भी बड़ा इनाम, देखें लिस्ट

Ads

Congress Rajya Sabha Candidate List: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, मीनाक्षी नटराजन सहित कई नेताओं को टिकट मिला।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 10:24 PM IST

Congress Rajya Sabha Candidate List | Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
  • मीनाक्षी नटराजन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया।
  • पवन खेड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं को मौका मिला।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट सामने आने के बाद अब काँग्रेस ने भी राज्य सभा के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए महिला नेत्री मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया है। (Congress Rajya Sabha Candidate List) इसी तरह मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को कर्नाटक से राज्यसभा भेजे जाने का फैसला किया गया है। इसी तरह राजस्थान से राजेश डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से उच्च सदन के लिए प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भाजपा ने भी जारी की लिस्ट

गौरतलब है कि, कांग्रेस की सूची से पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया था। जारी लिस्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल प्रत्याशी होंगे। तरुण चुग वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समिति के सदस्य भी हैं। वहीं रजनीश अग्रवाल बीजेपी के प्रदेश मंत्री है।

पंजाब के अमृतसर से आने वाले तरुण चुग छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें पार्टी का संकटमोचक और बेहतरीन चुनावी रणनीतिकार माना जाता है।उनके पास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी रही है। (Congress Rajya Sabha Candidate List) चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और रैलियों का सफल मैनेजमेंट कराने के लिए पार्टी उन्हें आगे रखती है। इस लिस्ट में तरुण चुग ही ऐसे नाम हैं, जिन्हें दूसरे राज्य से उम्मीदवार बनाया गया है बाकी सभी उम्मीदवार जिस राज्य से हैं वहीं से उम्मीदवार हैं।

जानिए कौन कहां उम्मीदवार?

पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई, कंजारिया को टिकट दिया है। वहीं मणिपुर से ए शारदी देवी को, राजस्थान से डॉ। अलका गुर्जर और सतीश पुनिया को उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा से देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

फ्रांस, स्विटजरलैंड और अमेरिका की तरह शिलांग में बनेगा ‘हाई अल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर’

काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव में जुटेंगे नेपाल और भारत के सांस्कृतिक, साहित्यिक दिग्गज

अल नीनो के असर से निपटने में सुरक्षा कवच बनेगा दालों का रिकॉर्ड भंडार: अधिकारी

कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Q1. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए किसे उम्मीदवार बनाया है?

A. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

Q2. पवन खेड़ा को किस राज्य से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है?

A. पवन खेड़ा को कांग्रेस ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Q3. कांग्रेस की सूची में किन प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं?

A. मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मीनाक्षी नटराजन और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।