तमिलनाडु में कांग्रेस टीवीके के साथ गठबंधन करे,विजय उसे सत्ता दिलाएंगे : चंद्रशेखर

तमिलनाडु में कांग्रेस टीवीके के साथ गठबंधन करे,विजय उसे सत्ता दिलाएंगे : चंद्रशेखर

तमिलनाडु में कांग्रेस टीवीके के साथ गठबंधन करे,विजय उसे सत्ता दिलाएंगे : चंद्रशेखर
Modified Date: January 29, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: January 29, 2026 3:43 pm IST

चेन्नई, 29 जनवरी (भाषा) अभिनय से राजनीति में आए विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कांग्रेस से अपील की है कि वह तमिलनाडु में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को वापस पाने के लिए उनके बेटे की टीवीके पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन करे।

चंद्रशेखर ने बुधवार को तिरुवरूर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का लंबा इतिहास और विरासत है… विजय उसे समर्थन देने और उसकी पुरानी प्रतिष्ठा को वापस दिलाने में मदद को तैयार हैं। अब कांग्रेस को इस अवसर का लाभ उठाना होगा।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में