उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस: गौतम

उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस: गौतम

उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस: गौतम
Modified Date: July 20, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: July 20, 2026 7:30 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को कहा कि राज्य में जाट समुदाय के साथ संवाद को और मजबूत किया जाएगा तथा उन्हें पार्टी की जनहितकारी विचारधारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में जाट समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने इस बैठक का संचालन किया।

बैठक में जाट समुदाय के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान पांच अगस्त 2026 को दिवंगत सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव हिसावदा (बागपत) में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

गौतम ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और जाट समुदाय ने देश के निर्माण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाट समाज के साथ संवाद को और मजबूत किया जाएगा तथा उन्हें पार्टी की जनहितकारी विचारधारा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

नरेश कुमार ने कहा कि दिवंगत सत्यपाल मलिक किसानों, युवाओं और आम जनता की ‘‘बेबाक आवाज’’ थे।

उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि उनके विचारों और जनसंघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी होगी।

कुमार का कहना था कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों, किसान संगठनों, किसान नेताओं, खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

भाषा हक हक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में