गुवाहाटी, 18 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने हाल में रायजोर दल में शामिल हुए अपने दो विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को असम विधानसभा से बर्हिगमन कर दिया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने दोनों विधायकों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दिए गए दो नोटिस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय की मांग की।
कांग्रेस द्वारा पहले निलंबित किए गए अब्दुर राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद, अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल में शामिल हो गए हैं।
दोनों पश्चिमी असम की विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने कहा कि उन्हें अभी-अभी नोटिस मिले हैं और इन्हें पढ़ने के लिए उन्हें समय चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों विधायकों को निष्कासित नहीं किया लेकिन वह अपेक्षा करती है कि अध्यक्ष उन्हें विधानसभा के लिए अयोग्य घोषित करेंगे।
अध्यक्ष द्वारा नोटिस पर कोई निर्णय देने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रश्नकाल की अवधि के लिए बर्हिगमन कर दिया।
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा