तेलंगाना में सरकार में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस: सुक्खू

तेलंगाना में सरकार में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस: सुक्खू

तेलंगाना में सरकार में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस: सुक्खू
Modified Date: May 26, 2023 / 01:06 am IST
Published Date: May 26, 2023 1:06 am IST

हैदराबाद, 25 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करेगी।

सुक्खू ने यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार मानवीय पहल के साथ हिमाचल के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस के तहत लाई है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बताया है कि राज्य में पार्टी सत्ता में आई तो ओपीएस को लागू किया जाएगा। सुक्खू ने कहा, ‘‘जिस तरह हमने हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लागू किया, उसी तरह आने वाले समय में हम तेलंगाना में भी सत्ता में आने पर इसे लागू करेंगे।’’

भाषा वैभव राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में