कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई
Modified Date: January 15, 2023 / 05:47 pm IST
Published Date: January 15, 2023 5:47 pm IST

जालंधर, 15 जनवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने जालंधर में देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अपराह्न करीब तीन बजे यात्रा शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले।

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लिया। यात्रा का रात्रि विश्राम आदमपुर में होगा।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में