राजस्थान में सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

राजस्थान में सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

राजस्थान में सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत
Modified Date: February 14, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: February 14, 2026 12:42 pm IST

जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की वैन को टक्कर मार दी, जिससे एक कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। एफएसएल की टीम घटनास्थल के निरीक्षण से लौटते समय भोजन के लिए एक ढाबे पर रुकी थी।

थाना प्रभारी हनुमंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि बालोतरा के सरवाड़ी निवासी और पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल दुर्गादान चरण की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम मादक पदार्थ रोधी कार्यबल और संदिग्ध बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के स्थल से नमूने एकत्र करने गई थी।

पुलिस ने बताया कि ढाबे के बाहर खड़ी वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चरण गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें पाली के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा पृथ्वी शोभना सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में