पुलवामा में तेज हवाओं से ढांचा क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, चार घायल

Ads

पुलवामा में तेज हवाओं से ढांचा क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 08:18 PM IST

श्रीनगर, 16 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तेज हवाओं के कारण एक ‘कोल्ड स्टोरेज’ की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लस्सीपोरा औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां तेज हवाओं के कारण ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे पांच लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 40 वर्षीय सज्जाद अहमद मीर को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की सूचना है, जिससे विभिन्न ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल