इजराइल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं : ट्रंप

Ads

इजराइल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हुए हैं : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 09:58 PM IST

काहिरा, 16 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इजराइल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।

यह घोषणा वाशिंगटन में दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी राजनयिक वार्ता के दो दिन बाद हुई है।

ट्रंप ने कहा कि यह संघर्षविराम पूर्वी समयानुसार आज शाम पांच बजे से शुरू होगा।

यह संघर्षविराम लेबनान में इजराइल और ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी लड़ाई के बाद हुआ है।

लेबनान ने इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई रोकने के लिए आगे की बातचीत से पहले संघर्षविराम पर जोर दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के नेताओं को 1983 के बाद पहली बार होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में संघर्षविराम की घोषणा की और कहा कि यह लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई ‘‘उत्कृष्ट’’ बातचीत के बाद हुआ है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य लोगों को इजराइल और लेबनान के साथ मिलकर ‘‘स्थायी शांति स्थापित करने’’ का निर्देश दिया है।

एपी

शफीक पवनेश

पवनेश