ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को दिल का दौरा, हालत ‘नाजुक’

Ads

ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को दिल का दौरा, हालत ‘नाजुक’

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 09:57 PM IST

तेहरान, 16 अप्रैल (एपी) ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत बेहद ‘‘नाजुक’’ है।

नरगिस मोहम्मदी फाउंडेशन ने बुधवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के परिवार और वकीलों ने पिछले महीने जेल में उनसे दो बार मुलाकात की थी।

बयान में कहा गया है कि मोहम्मदी की स्वास्थ्य स्थिति बेहद खराब है, वह कमजोर हो गई हैं और उनका वजन कम हो गया है।

यह रिपोर्ट मोहम्मदी को 24 मार्च को जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद आई है।

बयान में कहा गया है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद मोहम्मदी एक घंटे से अधिक समय तक बेहोश रहीं और किसी ने भी उन्हें होश में लाने की कोशिश नहीं की।

मोहम्मदी एक मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2023 में जेल में रहते हुए नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। उन्हें दिसंबर में ईरान के शहर मशहद की यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था और सात साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई गई थी।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश