Delhi Weather Updates: झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना
Delhi Weather Updates: झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, इन जगहों पर बारिश होने की संभावना
Weather Update Today
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है। दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा बना रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज इलाके में तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी इलाके में 015.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। दिल्ली में मौसम ने शुक्रवार से ही करवट ले ली थी। दिन भर बादल छाए थे और शाम होते-होते कुछ इलाकों में बूंदाबादी शुरू हुई थी। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों की छाए रहे। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली।
आज और कल भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 12 से 14 सितंबर के बीच तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

Facebook


