किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश, पत्थर मारकर तोड़े गाड़ी के शीशे

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश, पत्थर मारकर तोड़े गाड़ी के शीशे

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश, पत्थर मारकर तोड़े गाड़ी के शीशे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 2, 2021 1:54 pm IST

अलवर: मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। पंजाब, ​हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले तीन महीने से अधिक समय से राजधानी दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर किसान नेता राकेश टिकैत कई राज्यों में जाकर किसान पंचायत कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अलवर में राकेश टिकैत पर हमला हुआ है।

Read More: रायपुर में 5 और कोविड सेंटर खुलेंगे, कई इलाकों में कंटेनमेंट जोन घोषित

मिली जानकारी के अनुसार अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमले किया गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, लाठी चलाई गई।

Read More: कोरोना की चौथी लहर, लेकिन लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं, जानिए सीएम केजरीवाल ने क्या कहा

मामले को लेकर एएसपी गुरूशरण ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत के साथ जो घटना हुई है, इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी लोगों को नामजद करके टीम भेज दी गई है, उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। स्याही फेंकने की, काले झंडे दिखाने की बात सामने आई है। शीशा कैसे तोड़ा है इसकी जांच की जा रही है।

Read More: बैंकों के मर्जर से आम जनता पर पड़ेगा असर? जानिए क्या हो सकती है परेशानी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"