कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के 37 नए मामले आए सामने

Ads

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के 37 नए मामले आए सामने

  •  
  • Publish Date - August 9, 2021 / 12:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रांची, आठ अगस्त (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और राज्य में मृतकों की संख्या 5,130 बनी हुई है। इस अवधि में संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,47,373 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले चौबीस घंटे में किसी और संक्रमित की मौत नहीं हुई, जिसके चलते राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 5,130 बनी रही।

इसके अलावा, राज्य में संक्रमण के पिछले चौबीस घंटों में 37 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,47,373 हो गयी है। इनमें से 3,42,022 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि 221 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 52,947 नमूनों की जांच की गयी। इस दौरान रांची में संक्रमण के नौ और पूर्वी सिंहभूम में तीन नए मामले सामने आए।।

भाषा इन्दु सिम्मी

सिम्मी