Shahdol Suicide Case: अपनी ही 3 औलादों को मां ने उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी किया ये काम, घटनास्थल पर पुलिस को जो दिखा… पूरा मामला पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश

Ads

Shahdol Suicide Case: शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 01:59 PM IST

shahdol murder/ image source: free pik ai generated image

HIGHLIGHTS
  • मां समेत चार की मौत
  • तीन बेटियों को पिलाया जहर
  • महिला ने भी पी कीटनाशक

Shahdol Suicide Case: शहडोल: जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी तीनों बेटियों को जहरीला पदार्थ पिलाया और इसके बाद स्वयं भी कीटनाशक का सेवन कर लिया।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर ब्योहारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसकी तीनों बेटियों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।Shahdol Suicide Case की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां की है?

शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्र की।

मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?

एक महिला और उसकी तीन बेटियां।

घटना कैसे हुई?

जहरीला पदार्थ और कीटनाशक सेवन से।