Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया था रेप का केस

Ads

Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया था रेप का केस

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 02:17 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 02:18 PM IST

Lady Sub Inspector Viral Audio: महिला सब इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करते ऑडियो वायरल, पति से बात करते हुए सास के लिए कर रही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, ससुर पर किया था रेप का केस / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • महिला दरोगा के कथित ऑडियो से मचा नया विवाद
  • पति ने ऑडियो को बताया असली बातचीत
  • पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

This browser does not support the video element.

प्रयागराज: Lady Sub Inspector Viral Audio उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महिला दरोगा का मामला बेहद सुर्खियों में है। मामले में रोजाना नए अपडेट आ रहे हैं। महिला दरोगा ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है, एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पति से फोन पर बात करते हुए सास को गाली देते हुए नजर आ रही है। कथित ऑडियो वायरल होने बाद महिला दरोगा की जमकर आलोचना हो रही है। दूसरी ओर महिला दरोगा के पति ने भी अपनी पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Lady Sub Inspector Viral Audio सोशल मीडिया पर वायरल हुए 22:30 सेकेंड के इस ऑडियो में कथित तौर पर महिला दरोगा और उसके पति के बीच बातचीत सुनाई पड़ती है। इसमें वह अपनी सास के लिए गालियों के साथ अन्य आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते सुनाई पड़ती है। यह भी कहती है कि वह मर क्यों नहीं जाती। पति का दावा है कि ऑडियो में उसकी और उसकी पत्नी की बातचीत है जिसमें वह गालीगलौज करते सुनाई पड़ रही है।

महिला सब इंस्पेक्टर की बातचीत का अंश

  • महिला दरोगा- तैयार हो गए कि नहीं?
  • पति- हां..हां
  • महिला दरोगा- कपड़े फैला दो, तब तक हम भी तैयार हो लें, 5 मिनट लगेंगे तैयार होने में।
  • पति- अरे, तो अभी… इतनी जल्दी थोड़े ना..आ रहे हैं बाहर से थोड़ा.. सा जा रहे हैं।
  • महिला दरोगा- कहां
  • पति: यहीं तक जा रहे हैं, दुकान से समान लेने। तबियत ज्यादा खराब है, दवा लेने जा रहे हैं।
  • महिला दरोगा- किसकी तबीयत खराब है?
  • पति: मम्मी की
  • महिला दरोगा- मर नहीं जाती हैं। अब हमको जाना है डॉक्टर के यहां… तो तुम दवा लेने जा रहे हो।
  • पति- हम मोटरसाइकिल जा रहे हैं, मेडिकल स्टोर से कुछ ले आवें।
  • महिला दरोगा- मतलब हमारा जब काम होगा तो अड़ंगा लगाना ही है स*** को
  • पति- अरे यार अब उनको ज्यादा दिक्कत हो रही है ना?
  • महिला दरोगा- कुछ दिक्कत नहीं हो रही है, बिटिया के यहां अभी मर के आई है दो दिन, तब नहीं दिक्कत हो गई
  • पति- नहीं उनको बहुत ज्यादा दस्त आ रहे हैं, पल्टी हो रही, पेट में मरोड़ हो रही, उस दिन जैसे हमको हो गया था।
  • महिला दरोगा- मर काहे ही नहीं जाती है स***?
  • पति- अरे ऐसा ना बोलो करो यार मम्मी हैं?
  • महिला दरोगा- काहे न बोला करें भाई, 2 दिन जो है बिटिया के यहां रहीं तब नहीं कुछ हुआ, अब दिक्कत हो रही है।
  • अब जब हमको डॉक्टर के यहां जाना है तब तुमको भेज रही हैं वहां पे।
  • पति: तो हम आ रहे हैं ना, 10 मिनट लगेगा।
  • महिला दरोगा- क्या आ रहे हो यार। हम तैयार बैठे हैं।

एयरपोर्ट थाने में पदस्थ है महिला दरोगा

बता दें कि एक महीने की छुट्‌टी पर 2023 बैच की महिला दरोगा प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में तैनात है और फिलहाल एक महीने की छुट्‌टी पर है। 10 दिन पहले ही वह अवकाश पर गई है। वह लखनऊ की रहने वाली है और वहीं के रहने वाले एक रिटायर दरोगा के बेटे से उसकी फरवरी 2025 में लव मैरिज हुई थी। दो दिन पहले दर्ज कराई है FIR फिलहाल पति-पत्नी में विवाद चल रहा है और 28 मई को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लखनऊ के पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला दरोगा पर रेप और पति-सास पर हमला करने, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य आरोप लगाए हैं।

पति ने वायरल किया कथित ऑडियो

पति ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला उधर महिला दरोगा के पति ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो डाला है। उसने आरोप लगाया है कि महिला दरोगा पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में विवाद करने लगी। यही नहीं उसने मकान अपने नाम करने का दबाव डाला। इंकार करने पर मारपीट, गालीगलौज की और उस पर हमला कराने के साथ ही जेल भेजवाने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज की महिला दरोगा का मामला क्या है?

महिला दरोगा ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसी मामले में एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

वायरल ऑडियो में क्या सुनाई दे रहा है?

कथित ऑडियो में महिला दरोगा अपने पति से बातचीत के दौरान अपनी सास के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही है।

ऑडियो को लेकर पति का क्या दावा है?

पति का कहना है कि वायरल ऑडियो उसकी और उसकी पत्नी के बीच हुई वास्तविक बातचीत का हिस्सा है।

महिला दरोगा कहां तैनात है?

महिला दरोगा प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में तैनात है और फिलहाल एक महीने की छुट्टी पर बताई जा रही है।

इस मामले में दोनों पक्षों ने क्या कार्रवाई की है?

28 मई को दोनों पक्षों ने लखनऊ के पारा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और मामला जांच के अधीन है।