Nothing Phone Price Drop: क्या सच में इतना सस्ता हो गया Nothing फोन? 80,000 रुपये से सीधे 37,000 रुपये की गिरावट, डील सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Ads

Nothing Phone Price Drop: भारत में लॉन्च के समय Nothing Phone (3) के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 16GB+512GB की कीमत 89,999 रुपये थी। अब 12GB वेरिएंट पर बड़ी छूट मिल रही है और यह करीब 37,000 रुपये सस्ता हो गया है। इससे फोन अब काफी किफायती कीमत पर उपलब्ध है।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 12:41 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 12:43 PM IST

(Nothing Phone Price Drop/ Image Credit:Nothing)

HIGHLIGHTS
  • Nothing Phone (3) की कीमत में 37,000 रुपये से ज्यादा की भारी कटौती हुई है।
  • लॉन्च कीमत 79,999 रुपये से घटकर अब 42,999 रुपये तक पहुंच गई है।
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 16GB तक RAM मिलती है।

नई दिल्ली: Nothing Phone Price Drop: अगर आप Nothing का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) की कीमत में भारी कटौती कर दी है। यह फोन जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च हुआ था और अब इसकी कीमत में 37,000 रुपये से भी ज्यादा की कमी देखने को मिली है। इस कटौती के बाद यह डिवाइस अब कई ग्राहकों के बजट में आ गया है।

भारत में लॉन्च और नई कीमत (Launch and New Price in India)

लॉन्च के समय Nothing Phone (3) के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये थी। जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई थी। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध था। अब कीमत में भारी कटौती के बाद 12GB वेरिएंट का व्हाइट कलर 44,999 रुपये और ब्लैक कलर 42,999 रुपये में मिल रहा है। यानी इस वेरिएंट पर करीब 37,000 रुपये तक की छूट दी गई है। यह फोन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon पर भी उपलब्ध है।

फीचर्स और परफॉर्मेंस (Features and Performance)

Nothing Phone (3) को कंपनी लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट देने वाला फोन बता रही है। इसमें 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा किया गया है। इसमें 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो मजबूत गोरिल्ला ग्लास 7i और विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

कैमरा और बैटरी डिटेल्स (Camera and Battery Details)

वहीं अगर कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

Nothing Phone (3) की नई कीमत क्या है?

12GB वेरिएंट की कीमत अब लगभग 42,999 रुपये से शुरू हो रही है।

इस फोन पर कितनी छूट मिली है?

फोन की कीमत में करीब 37,000 रुपये तक की कटौती की गई है।

Nothing Phone (3) में कौन सा प्रोसेसर है?

इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

क्या फोन में अच्छा कैमरा मिलता है?

हाँ, इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।