कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 39 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 39 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 39 नए मामले
Modified Date: August 14, 2023 / 01:16 pm IST
Published Date: August 14, 2023 1:16 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,472 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक से 5,31,921 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,44,62,920 लोग इससे उबर चुके हैं।

संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में