Coronavirus : देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 8453, 972 लोग ठीक हुए, 289 की मौत
Coronavirus : देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 8453, 972 लोग ठीक हुए, 289 की मौत
देश और दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित का आंकड़ा 17,71514 पहुंच गया है। वहीं 402110 लोग ठीक हो गए जबकि 108503 की मौत हो गई है।
Read More News: कटघोरा से 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब ..
भारत में कोरोना संक्रमण की बात करें तो यहां अब तक 8453 मरीजों की पुष्टि हो गई है, इनमें से 972 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि 289 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बता दें कि देश में आज लॉकडाउन का 19वां दिन है। बावजूद देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने संकेत दिए है कि लॉकडाउन की समय सीमा आगे बढ़ाई जा सकती है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
Read More News: कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुल…
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो यहां अब तक 529 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। बता दें कि अकेले इंदौर में सबसे ज्यादा 30 लोगों की मौत हुई है।
Read More News: रायपुर में खुली रहेंगी सब्जी और किराना की दुकान.
छत्तीसगढ़ में एकाएक मरीजों का आंकड़ा कोरबा जिले के कटघोरा से बढ़ता जा रहा है। अब तक 25 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10 पूरी तरह से ठीक होकर घर चले गए हैं। वहीं बचे 15 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।
Read More News: अब छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, बिना मास्क के सार्वजन…

Facebook


