भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 88 लाख के पार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस

Ads

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 88 लाख के पार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस

  •  
  • Publish Date - November 15, 2020 / 06:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली , 15 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें- आदिवासी गोंड समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, भगवान…

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

देश में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हुए, वहीं संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई।

लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मामलों को संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश में आज से खुलेंगे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स, ..

आंकड़ों के अनुसार देश में 4,79,216 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.44 प्रतिशत है।

वहीं देश में 82,05,728 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,और इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए कल तक कुल 12,48,36,819 नमूनों की जांच हो चुकी है।