सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण 48 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण 48 नए मामले

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण 48 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: August 9, 2021 4:57 pm IST

गंगटोक, नौ अगस्त (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कुल मामले बढ़कर 27,908 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि इस दौरान कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

राज्य में महामारी से अब तक 355 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में अभी 2,731 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 24,544 लोग ठीक हो चुके हैं।

अब तक राज्य में 2,12,339 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 698 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में