झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 293 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 293 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 293 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 11, 2021 6:39 pm IST

रांची, 11 जून (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 293 नये मामले सामने आये । स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में पांच और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5081 तक पहुंच गयी।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के 293 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 342774 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि 333179 संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं और 4514 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में