कोरोना वायरस: संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, एक दिन में 29,163 मामले आए सामने
कोरोना वायरस: संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, एक दिन में 29,163 मामले आए सामने
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या चार महीने बाद 30,000 से नीचे रही और इसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88.74 लाख हो गई, हालांकि इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई।
Read More News: रूह कंपा देने वाली घटना, गैंगरेप और हत्या के बाद मासूम बच्ची का लिवर खा गए पति-पत्नी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों की संख्या 15 जुलाई को 30,000 से नीचे रही थी। उस समय नए मामलों की संख्या 29,429 दर्ज की गई थी।
Read More News: प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, भाभी को भी किया घायल
मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 29,163 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88,74,290 हो गई है तथा 449 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,519 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से नीचे रही। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,53,401 हैं जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 5.11 प्रतिशत है।
Read More News: राजिम में 1 ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पति-पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए
इसके अलावा, स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 93.42 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
Read More News: पंजाब किसान प्रदर्शन, रेलवे ने 3,090 मालगाड़ियां रद्द की, 1670 करोड़ रुपये का
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 नवम्बर तक कुल 12,65,42,907 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,44,382 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।
Read More News: देसी शराब दुकान के दो सेल्समैन को चेकर ने लात घुसों और पाइप से पीटा, भाटिया ग्रुप का है ठेका

Facebook


