कोरोना वारयस: नोएडा में पुलिस अधिकारी की मौत, संक्रमण से जिले में अब तक 55 लोग मारे गए
कोरोना वारयस: नोएडा में पुलिस अधिकारी की मौत, संक्रमण से जिले में अब तक 55 लोग मारे गए
नोएडा (उप्र), तीन अक्टूबर (भाषा) कोविड-19 संक्रमण की वजह से नोएडा के थाना फेस-तीन के थाना प्रभारी अमित सिंह की शनिवार तड़के मौत हो गई। गौतम बुद्ध नगर जिले में संक्रमण से अब तक 55 लोगों की मौत हो गई है।
जिले में शनिवार को संक्रमण के 143 नए मामले सामने आए।
गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि थाना फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। सिंह की शनिवार तड़के दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई।
इस बीच, जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में शनिवार को 143 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 108 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक 11,863 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
त्यागी ने बताया कि जिले में अब तक 13,564 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
भाषा सं पवनेश सिम्मी
सिम्मी

Facebook


