भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 95 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 35551 नए केस
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 95 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 35551 नए केस
नयी दिल्ली, तीन दिसम्बर (भाषा) देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।
ये भी पढ़ें- थाना में हड़कंप, चौकी प्रभारी समेत 20 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरो…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार देश में 89,73,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद मरते दम तक नहीं छोड़ा पति-पत्नी ने एक दूसरे का हाथ, परि…
देश में अब भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में अभी 4,22,943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
Read More News: राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों और दो युवक मिले संदिग्ध अवस्था में
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो दिसम्बर तक 14,35,57,647 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,11,698 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया।
Read More News: ‘घोषित अपराधी’ करार दिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने लिया बड़ा

Facebook


