काशी की तर्ज पर अयोध्या में भी होगा कॉरिडोर का निर्माण, योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर हुए 700 करोड़ रुपए

Corridor will also be built in Ayodhya : रामलला की नगरी अयोध्या में भी अब काशी की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

काशी की तर्ज पर अयोध्या में भी होगा कॉरिडोर का निर्माण, योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर हुए 700 करोड़ रुपए

YOGI

Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 3, 2022 1:27 am IST

अयोध्या: Corridor will also be built in Ayodhya : रामलला की नगरी अयोध्या में भी अब काशी की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने अयोध्या में कॉरिडोर बबनाने का फैसला लिया है। इस कॉरिडोर का निर्माण हनुमानगढ़ी से लेकर राममंदिर के चारों तरफ किया जाएगा। राम की नगरी में इस विश्वस्तरीय कॉरिडोर के निर्माण के अंतर्गत यहां की सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अयोध्या के सन्त और स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए योगी सरकार की जमकर सराहना की है।

यह भी पढ़े : सेक्सिजम फेस करने पर आलिया भट्ट का बेबाक जवाब, क्यों कहते हैं ब्रा को छिपाकर रखो? 

कॉरिडोर निर्माण के लिए योगी सरकार ने रखा 700 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव

Corridor will also be built in Ayodhya :  बता दें कि योगी सरकार ने अयोध्या में बन रहे इस भव्य कॉरिडोर के लिए 700 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा है। कॉरिडोर की इस परियोजना से अयोध्या के विकास के साथ साथ यहां ट्यूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या कॉरिडोर के निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को और सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, मार्ग का सौंदर्यीकरण, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था आदि योजनाएं शामिल की गई हैं। योगी सरकार द्वारा अयोध्या में कॉरिडोर निर्माण की घोषणा के बाद यहां के सन्तों ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।

यह भी पढ़े : सूर्यकुमार के सामने नहीं टिक पाया कोई भी गेंदबाज, भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से दी मात 

घोषणा के बाद संतो में खुशी की लहर

Corridor will also be built in Ayodhya :  योगी कैबिनेट द्वारा अयोध्या कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा होते ही अयोध्या के संतों में खुशी की लहर है। संतों ने इस परियोजना का दिल खोलकर स्वागत किया है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोटि कोटि साधुवाद। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा है कि अयोध्या वैश्विक स्तर पर निखर कर सामने आए, यह दिव्य अलौकिक नजर आए इसलिए प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या के विकास की समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : अमेरिका ने रूस के अभिजात वर्ग पर लगाए नए प्रतिबंध, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड भी है शामिल

रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा ये

Corridor will also be built in Ayodhya :  अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर ने कहा कि काशी कॉरिडोर की तरह अयोध्या में कॉरिडोर का निर्माण बहुत अच्छा रहेगा, इससे यहां के विकास में चार चांद लग जाएंगे। वहीं रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि अयोध्या को त्रेता की अयोध्या बनाएंगे। अयोध्या कॉरिडोर के निर्माण से अयोध्या की सुंदरता और भी निखर कर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र होगा। सन्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना की जमकर प्रशंसा की है। लोगों ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए आयाम सृजित होंगे।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.