पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों में त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ती दिख रही है.
ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने मोदी, राहुल, शिवराज, केजरीवाल को क्या मस्त लपेटा है, देखें वीडियो
त्रिपुरा में मोदी लहर का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी की आंधी में लेफ्ट का 25 साल का किला ढह गया है. त्रिपुरा में बीजेपी को रूझानों में बढ़त मिलती देख कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस की ज्वाइंट एक्शन टीम ने 10 नक्सलियों को किया ढेर
59 सीटों पर आ रहे नतीजों में बीजेपी गठबंधन 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. और लेफ्ट 20 सीटों से नीचे पर ही सिमट रहा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राममाधव ने बीजेपी की 40 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है. मेघालय में किसी को पूर्ण बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आगे चल रही है.
वेब डेस्क, IBC24